सोमवार, 14 अक्तूबर 2019

पोदार शिक्षण संस्थाओं में विश्व बालिका दिवस मनाया!

नवलगढ़ - दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित पोदार काॅलेज एनएसएस इकाई प्रथम व द्वितीय एवं एनसीसी, पोदार जी.पी.एस स्कूल एवं श्रीमती स्नेहलता के पोदार टायनी टोडलर प्ले स्कूल एवं पोदार हिन्दी माध्यम, नवलगढ़ में आज बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लड़कियों द्वारा चुनौतियों को पहचानना और उनका सामना करना तथा उनकी आवश्यकताओं को उजागर करके लड़कियों के सशक्तिकरण  को बढ़ावा देने व मानवाधिकारों के प्रति कार्यक्रम में बालिकाओं को अवगत करवाया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के राष्ट्रीय अभियान ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ एवं पोदार ट्रस्ट की ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार के द्वारा चलाई गई मुहिम ‘‘बेटी पढ़ाओ देश  बढ़ाओ’’ जैसे विभिन्न अभियानों की चर्चा की गई। गौरतलब है कि विश्व  बालिका दिवस बालिकाओं के प्रति विभिन्न उद्देश्यों  के पहल करने के लिए मनाया जाता है। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ सत्येन्द्र सिंह व उपप्राचार्य डाॅ विनोद सैनी,  प्राचार्या श्रीमती सोनिया मिश्रा व पोदार टायनी टोडलर प्राचार्या सुश्री प्रेमलता एवं पोदार हिन्दी माध्यम स्कूल प्राचार्य डाॅ. मोहन सिंह ने विभिन्न योजनाओं जो विश्व स्तर पर बालिकाओं के लिए उपयोगी हैं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनकी विभिन्न विभागों में भूमिकाओं की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अनिल सैन द्वारा किया गया। 
पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री कांतिकुमार आर पोदार और ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने शुभकामनाएँ प्रेसित करते हुए कहा कि बालिकाओं की खुषहाली में ही राष्ट्र की खुषहाली निहित है।




Share This