मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

आज की चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों का बालिकाएं साहस के साथ करे सामना: सचिव वन्दना माथुर

खबर - पंकज पोरवाल 
स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला देवी माथुर की नंवम पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
प्रेरणा दिवस पर 50 प्रतिभाओं का किया सम्मान, 46 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण
भीलवाड़ा । स्व. सुशीला जी माथुर ने महिला शिक्षा पर जोर दिया तथा उनकी सोच थी कि महिलायें किस प्रकार शिक्षा के साथ प्रोफेशनल डिग्री हासिल कर आगे बढ़े। यह बात संस्था सचिव वन्दना माथुर ने स्व. सुशीला देवी माथुर की नंवम पुण्यतिथि पर आयोजित  श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कही। सचिव माथुर ने कहा कि स्व. सुशीला देवी माथुर का जीवन नारी शिक्षा को समर्पित था। उन्हीं की प्रेरणा से महिला आश्रम संस्थान आज आगे बढ़ रहा हैं। उन्हानें कहा कि स्व. सुशीला जी माथुर का जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा। उन्होने बचपन में ही अपने माता-पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व़ माणिक्यलाल वर्मा एवं मां नारायणी देवी वर्मा के साथ स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया। महिला आश्रम संस्थान की स्थापना से लेकर आज तक की विकास यात्रा में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होने कहा कि आज के परिवेश में छात्राओं में साहस होना चाहियें जिससे वे प्रतिकूल परिस्थितियों का भी सामना कर सकें। इससे पुर्व स्वतंत्रता सेनानी एवं महिला आश्रम संस्था की निर्वतमान अध्यक्षा स्व. सुशीला देवी माथुर की नवम पुण्यतिथि पर मंगलवार को संस्था प्रागंण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था प्रबंधन पदाधिकारियों, स्टॉफ सदस्यों एवं छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को डॉ़ माला उदावत, संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, पूर्व यूआईटी चेयरमेन कैलाश व्यास, एमबीए कॉलेज के प्राचार्य जेसी भदादा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रेरणा गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रदीप माथुर, निरंजन राजस्थला, महिला आश्रम बीएड़ कॉलेज प्राचार्या डॉ. अणिमा पुरोहित, एसडीएम कॉलेज प्राचार्या कीर्ति सिंह, बीपीएड़ कॉलेज प्राचार्या चन्द्रकान्ता त्रिपाटी, महिला आश्रम उमावि की प्रधानाचार्या आशा जैमन, पलिक स्कूल प्रधानाचार्या सरिता गर्ग, उपाचार्या ज्योति भारद्वाज जगदीश सोमानी, गोपाल शर्मा, संजय गौड़ आदि सहित कई स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे। 
50 प्रतिभाओं का किया सम्मान
श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के बाद संस्थान की विभिन्न प्रवृत्तियों में अध्ययनरत शैक्षिक, खेलकूद, सांस्कृतिक क्षैत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली 50 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें चारू दशोरा, अनुसूया धाकड़, श्वेता राठौड़, दीक्षा माथुर, संध्या धाकड़, अंजली शर्मा, वन्दना मीणा, शिवानी नाथानी, प्रियल कुमावत, सेजल मालू, पूर्विका बाहेती, मुस्कान खमेसरा, साक्षी पगारिया, नन्दिनी वैष्णव, अंजली सेन, गायत्री तेली, स्तुती सिंह राठौड़, युग विजय, हंसिका चैहान, मीनाक्षी शर्मा, मैना कुमार चैधरी, दिपीका गुर्जर, कविता, मंजु कुमारी जाट, राज बाला, ममता कुमारी खारोल, राजश्री वैष्णव, आशा गुर्जर, सम्पती विश्नोई, अंजली चैधरी, कविता माली, कशिश सोनी, जानवी गुर्जर, तनीषा अग्रवाल, मंशा शेखावत, चारू खिंची, काव्या शर्मा, माया माली, कशिश गुर्जर, मनीषा माली, मोना प्रजापत, नीतू कुमावत, पूजा मीना, निकिता प्रजापत, प्रतिभा कंवर शेखावत, सरोज पिपलोदा, करिश्मा शर्मा, ज्योत्सना बैरागी, आलिया बागवान आदि।
रक्तदान शिविर का किया आयोजन, 46 यूनिट हुआ रक्तदान
स्वतंत्रता सेनानी एवं महिला आश्रम संस्था की निर्वतमान अध्यक्षा स्व. सुशीला देवी माथुर की नवम पुण्यतिथि पर मंगलवार को संस्था प्रागंण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान की छात्राओं ने 46 यूनिट रक्तदान किया। रक्त संग्रहित रामस्नेही ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर में संस्थान की छात्राओं, स्टॉफ सदस्यों ने रक्तदान किया।  

Share This