शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

मेहंदी प्रतियोगिता से दिया कोरोना से बचाव व सुरक्षा का संदेश ।

खबर - कुलदीप सांखला 
मुकुंदगढ़। कस्बे में स्थित अंबेडकर भवन के प्रांगण में शुक्रवार को  युवा विकास मंच के तत्वाधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर  आमजन को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया गया। पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी  ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 44 लड़कियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली लड़कियों को पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, नवलगढ़ महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभीता सीगड़, पालिका उपाध्यक्ष मोहम्मद बिलाल खत्री, आरिफ भाटी ,सुमित्रा सैनी , अनोखा सैनी , संजू पोरवाल, सरिता पोरवाल, सुमन  दुलड,  ने विजेता लड़कियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया ।इस मौके पर सेवादल तहसील प्रभारी रामनिवास महरिया ,पार्षद राजकुमार चेजारा, पूर्व पार्षद राजकुमार कटारिया, मनोनीत पार्षद महेंद्र दादर वाल, मनोनीत पार्षद सुनीता देवी , मनोनीत पार्षद सरोज देवी , दयाशंकर पोरवाल, रमेश दर्जी, बुधराम योगी ,सेवादल मुकुंदगढ़ मंडल अध्यक्ष अरविंद चौबे, सुरेश जगरवाल, बसंत पारीक, रामनिवास महरिया, सहित कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित थे।


Share This