शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

गणेश चतुर्थी, जानें मूर्ति को घर में स्थापित करने का मुहूर्त -पंडित :- भानुप्रकाश शर्मा


 (22/08/2020) शनिवार

 ✳️✳️✴️✴️✴️✳️✳️✳️✴️✴️✴️✳️✳️
विघ्नहर्ता गणपति का गणेश उत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी 22 अगस्त 2020 शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त अपने घर में भगवान गणपति को स्थापित करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान गणपति अपने भक्तों के कष्टों को हरकर ले जाते हैं। 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को विसर्जित किया जाता है।  भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में माना जाता है।
✳️✳️स्थापना समय शुभ 07:40से 09:16 सुबह ,अभिजीत 12:05 से 01:00तक,लाभ अमृत14:15से17:19 शुभ समय है !

✴️✳️💠गणपति स्थापना की विधि💠✳️✴️

गणपति की स्थापना करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति का मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। गणेश पूजा शुरू करने से पहले संकल्प लेना होता है, इसके बाद भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। इसके बाद गणपति की मंत्रों के उच्चारण के बाद स्थापना की जाती है। भगवान गणेश को धूप, दीप, वस्त्र, फूल, फल, मोदक अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद भगवान गणेश की आरती उतारी जाती है।
✳️✳️✳️✴️✴️✴️✴️✳️✳️✴️✴️✴️✴️✳️✳️✳️
भाद्रमास के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी से आरंभ होकर यह उत्‍सव 10 दिन तक यानी अनंद चौदस तक चलता है। चतुर्थी के दिन गणपति बप्‍पा घर-घर विराजते हैं और 10 दिन बाद बप्‍पा को विदा करके मूर्ति विसर्जन कर दिया जाता है। मगर आजकल लोग अपनी क्षमता के अनुसार बप्‍पा को 2 या 3 दिन की पूजा के बाद विदा कर देते हैं। गणेश चतुर्थी की पूजा अक्‍सर सभी घरों में दोपहर में की जाती है।मान्‍यता है कि जिन घरों में बप्‍पा का स्‍वागत किया जाता है और 10 तक उनकी पूजा होती है, उन घरों पर बप्‍पा की विशेष कृपा होती है और उन घरों में कभी संकट नहीं आता। गणेशजी की कृपा से सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण होते हैं। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

💠✳️गणपति विसर्जन की तारीख✳️💠

गणपति जी की 10 दिनों तक आराधना करने के बाद 01 सितंबर दिन मंगलवार को सहर्ष गणपति बप्पा को बहते जल में विसर्जित कर दें।बहता जल नही हो तो शुद्ध जल में करें!

🕉🕉🕉 मास्क लगाएं ,कोरोनावायरस भगाए🕉🕉🕉
🇮🇳 🇮🇳 राष्ट्रहित  सर्वोपरि  🇮🇳 🇮🇳
https://m.facebook.com/mhakal82/
पंडित :- भानुप्रकाश शर्मा
 सम्पर्क :-  8233231767
सम्पर्क :-  8949649257
महाकाल ज्योतिष, जड़ाऊ मेड़ता, नागौर(राज.)

Share This