रविवार, 22 नवंबर 2020

यहाँ हुआ हुआ पूर्व चिकित्सा मंत्री व् नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के जन्म दिवस के उपलक्ष में रक्तदान


चौमूं।
राजधानी के चौमूं विधानसभा क्षेत्र के राधा स्वामी बाग स्थित तिराहे पर रविवार को पूर्व चिकित्सा मंत्री व नवलगढ़  विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जंहा सैकड़ों रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जानकारी के मुताबिक चौमूं विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुज आत्रेय ने गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा, जंहा लगभग 213 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा के छोटे भाई राजस्थान विश्वविद्याल के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजपाल शर्मा ने शिरकत की, जंहा शिविर में आयोजकों द्वारा शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चौमूं के पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, युवा कांग्रेस नेता सुमित भगासरा, जयपुर नगर निगम पार्षद प्रदीप तिवारी, पार्षद रेखा कुलवाल, पूर्व पार्षद सी एम शर्मा, पार्षद धापा देवी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाधयक्ष संजीता सिहाग, जैतपुरा सरपंच सुरेश गुलिया, कृष्ण कांत जोशी,सोहन सैनी, मुकुल हरितवाल,सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।





Share This