गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

पोदार कॉलेज में वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन



नवलगढ़ -
दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित सेठ जी.बी. पोदार कॉलेज, नवलगढ़ मे वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | वाद- विवाद प्रतियोगिता का विषय “किसान आंदोलन एवं कृषि कानून” था | इस अवसर पर 13 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया | प्रतियोगिता  के अवसर पर पोदार कॉलेज प्राचार्य, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित किया | निर्णायक मण्डल द्वारा परिणाम घोषित किया, जिसमे आशीष सैनी, एम. ए. उत्तरार्द्ध भूगोल प्रथम, सुरेश कुमार, बी. ए. पार्ट प्रथम ने द्वितीय स्थान, अजीत पिलानिया बी. ए. द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | पोदार कॉलेज के उप-प्राचार्य ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी तथा अन्य सभी छात्रों को प्रेरणा लेने हेतु मार्गदर्शन किया | इस अवसर पर कला संकाय के सभी व्याख्याता एवं विभागाध्यक्ष मौजूद रहे | इसी प्रकारपूर्व में संपन्न हुई निबंध प्रतियोगिता मे युगांत चौधरी प्रथम, चंचल कंवर, सुरेश कुमार, द्वितीय, आशीष सैनी एवं शालू चेजारा तृतीय स्थान पर रहे |  पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है दी ऐसी वाद- विवाद प्रतियोगिता एव अन्य प्रतियोगिता कॉलेज स्तर पर होती रहनी चाहिए जिससे विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास हो सके |





Share This