बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

पोदार कॉलेज के फिजिक्स विभाग में सोलर सेल पर अन्तर्राष्ट्रीय वेबीनार


नवलगढ़ -
पोदार कॉलेज, नवलगढ़ के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा एक अन्तर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार के प्रेरणा स्त्रोत दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के माननीय चेयरमैन कान्ति कुमार आर. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, पोदार ट्रस्ट अधिशाषी निदेशक  एम.डी. शानभाग थे। वेबिनार का विषय-भौतिक विज्ञान के स्नातक व स्नातकोतर छात्रों के लिए सोलर सेल की उपयोगिता तथा नवाचार की जानकारी उपलब्ध कराना था।वेबीनार की मुख्य वक्ता डॉ. पूनम शर्मा, प्रोफेसर शंघाई विश्वविधयालय चीन थी। वेबीनार में 170 छात्रों ने रजिस्ट्रेषन कराया और 143 प्रतिभागियों ने इस वेबीनार में भाग लिया। वेबिनार की शुरूआत सेठ जी.बी. पोदार कॉलेज, नवलगढ़ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार जैन ने विषय की उपयोगिता बता कर की। डॉ. पूनम शर्मा ने एम.एस.सी. व बी.एस.सी. के छात्रों को उनके भविष्य के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तथा सोलर सेल के निर्माण, व इसके दैनिक जीवन में उपयोग को समझाया ।प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह, व डॉ. भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभीका धन्यवाद ज्ञापित किया।

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्ति कुमारआर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि यह वेबीनार विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लाभदायी रहेगी।




Share This