बुधवार, 15 सितंबर 2021

पोदार शिक्षण संस्थाओं में मनाया हिन्दी दिवस




नवलगढ़
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्था पोदार कॉलेज, पोदार बीएड कॉलेज, पोदार जीपीएस, पोदार हिन्दी माध्यम में हिन्दी दिवस मनाया गया। पोदार कॉलेज में डॉ सत्येन्द्र सिंह, प्राचार्य की अध्यक्षता में हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा के संयोजन में हिन्दी दिवस आयोजित किया गया। हिन्दी के सेवानिवृत व्याख्याता श्री सुरेश कुमार जांगिड एवं कवि श्री संतकुमार सोनी के आतिथ्य में हिन्दी दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।  रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. चेतन दाधीच ने हिन्दी भाषा के नामकरण एवं उसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विचार व्यक्त करते हुए हिन्दी भाषा को अधिक से अधिक दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया ।व्याख्याता सुरेश कुमार जांगिड ने हिन्दी भाषा पर अपनी स्वरचित कविता सुनाते हुए हिन्दी भाषा के महत्त्व पर विचार व्यक्त किए। कवि सन्तकुमार सोनी ने हिन्दी भाषा पर स्वरचित छोटे दोहे सुनाते हुए हिन्दी भाषा की महिमा का बखान किया। पोदार कॉलेज उप-प्राचार्य ने हिन्दी भाषा को अपनाने और उसके माध्यम से प्रगति के नये आयाम खोजने के संदेश प्रदान किए। 

पोदार कॉलेज प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया। इसी प्रकार पोदार पोदार बीएड कॉलेज में प्राचार्या डॉ दुर्गा भोजक की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया। प्रो अनिल शर्मा ने हिन्दी दिवस की महत्ता पर प्रकाष डाला। इसी प्रकार पोदार जीपीएस में प्राचार्य श्री जीन सीके की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया। पोदार हिन्दी माध्यम प्राचार्य डॉ पूजा पंवार  की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया । 

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कांतिकुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। 



Share This