रविवार, 7 नवंबर 2021

विधायक व चेयरमेन ने किया इंटरलॉक कार्य का शिलान्यास


सूरजगढ़
। कसबे की अनाज मंडी चौक वार्ड पांच में नगर पालिका कि ओर से 25 लाख रूपये की लागत से होने वाले इंटरलॉक कार्य का शिलान्यास विधायक शुभाष पूनिया,पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी गुप्ता और वार्ड पार्षद गिन्नी देवी गोयल के कर कमलो द्वारा किया गया। इंटरलॉक कार्य पूर्ण होने के बाद मंडी चौक में भरने वाले गंदे पानी से भी निजात मिलेगी। इस मौके पर विधायक शुभाष पूनिया ने कहा हम सरकार में रहे या ना रहे क्षेत्र में विकास कमी नहीं रहने देंगे। भाजपा नेता सेवाराम गुप्ता ने कहा नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यो के मामले विधायक शुभाष पूनिया अव्वल है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गोयल,वाइस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़,  भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पार्षद हवा सिंह यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पार्षद आरिफ कुरैशी,पार्षद राजेंद्र सोंकरिया पार्षद हितेश चेतीवाल,पार्षद हरीश बाकोलिया,पार्षद कैलाश शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि रामानंद चंदेलिया,हरिसिंह बड़सीवाल,पार्षद अजय नायक,किसान मोर्चा अध्यक्ष राजपाल काजला,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल जेदिया,मंडल उपाध्यक्ष सुनील पालीवाल,मनोहर जांगिड़,महामंत्री मनोज शर्मा,व्यापार संघ अध्यक्ष सीताराम उरीकावाला,मंत्री सीताराम जिंदल,कमलकिशोर कानोडिया ,हरीराम ढाणीवाला,बाबूलाल शर्मा,मनोज बिलोटिया,सतीश गोयल,राजेश बिलोटिया,हनुमान पत्थरवावाला,प्रदीप पालिया,पवन बिलोटिया,पितराम आसलवासिया,मोहित गोयल,सोनू गुप्ता ,कमल पालिया,पप्पू कुहाड़वासिया,रमेश पालिया,अनिल बिलोटिया,नितेश पालिया व अन्य लोग मौजूद थे। 


Share This