मंगलवार, 16 नवंबर 2021

जैन कान्फ्रेंस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा पुष्पा राजेंद्र गोखरू का किया सम्मान

पंकज पोरवाल

 -: आप सबके सहयोग के बिना नही मिल सकती थी इतनी बड़ी उपलब्धि :  पुष्पा गोखरू

भीलवाड़ा। जैन कान्फ्रेंस की राष्ट्रीय महिला
अध्यक्षा पुष्पा राजेंद्र गोखरू का सम्मान बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जैन कॉन्फेन्स की निवर्तमान प्रांतीय महामंत्री नीता बाबेल जैन ने बताया पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा पुष्पा गोखरू जैन को हमारे ओजस्वी वक्ता समाज सेवक राष्ट्रीय अध्यक्ष चेन्नई के आनन्द छल्लानी जैन ने पूर्ण सहमति, विश्वास से 2021-23 की राष्ट्रीय अध्यक्षा घोषित किया। सम्पूर्ण प्रांत ओर भीलवाड़ा का गौरव है की राजस्थान की यह पहली राष्ट्रीय अध्यक्ष है। कार्यक्रम का षुभारम्भ सज्जन विल्लास कॉलोनी में मंगलाचरण से किया गया। किरण सेठी व अरुणा पोखरना के स्वागत व अभिनंदन गीत से सम्मान समारोह में गतिप्रदान की। तत्पश्चात् निवर्तमान प्रांतीय महामंत्री नीता बाबेल ने स्वागत उद्धबोधन में कहा कि इन्हें पहले नारी रत्न व महिला ग़ोरव से भी नवाज़ा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा गौखरू का सम्मान तिलक, माला, उपरना, पगड़ी, व शाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर गौखरू ने सभी का शब्दों द्वारा शुक्रिया अदा करते हुए कहा की इतनी बड़ी उपलब्धि पर आप सबके सहयोग के बिना नही पहुँच सकती थी। आगे भी इसी तरह सभी के सहयोग की आशा ज़ाहिर की। श्राविका संघ की प्रथम अध्यक्ष उदयपुर की नगीना बोहरा, मेवाड़ संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला चौधरी, महामंत्री प्रमिला सुरियाँ, इनर वीहल की सचिव चंद्रकला कोठारी उदयपुर, अखिल भारतीय जैन संस्कार महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष शकुंतला बोहरा, शकुंतला खमेसरा, विजिया देवी डूंगरवाल, अलका सिंघवी, मधु लोढ़ा आदि ने अपने - अपने शब्दों से स्वागत उदगार कहे। इस अवसर पर चंदा कोठारी, मंजु खटवड, निर्मला बूलिया, मनीषा ख़ज़ांची, अलका बंब, निर्मला सिंघवी, अलका झमाड, ज्योति सिसोदिया, सुशीला सिपानी, नीतू चौरड़िया, सुनीता झमाड, सिम्मी पोखरना, कांता सांखला, रजनी जैन, मोनिता बाबेल, प्रीति बाबेल, साक्षी बाबेल, सुरुचि कोठारी, मधु जैन सहित कई सदस्याऐं उपस्थित थी।


Share This