शनिवार, 1 जनवरी 2022

रोवर मूट से लौटने पर स्काउट रोवर्स का स्वागत


 नवलगढ़
-पोदार कॉलेज के स्काउट रोवर्स का झुंझुनू में आयोजित राज्य स्तरीय 62वीं रोवर मूट से लौटने पर अभिनन्दन किया गया | स्काउट रोवर्स ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निबंध ,पोस्टर, अनुशासन, साहसिक गतिविधियों में उच्च स्तर पर स्थान प्राप्त किया | रोवर लीडर डॉ. संजय सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता 26 से 30 दिसम्बर 2021 तक झुंझुनू मे आयोजित हुई | इसमें पोदार कॉलेज के 06 रोवर्स ने भाग लिया | रोवर्स को महाविद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया | इस अवसर पर पोदार कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र सिंह, उप-प्राचार्य डॉ, विनोद सैनी तथा अकादमिक निदेशक डॉ. के.बी. शर्मा ने रोवर्स का अभिनन्दन किया |

 पोदार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार अधिशाषी निदेशक एम. डी. शानभाग ने पोदार कॉलेज के रोवर्स के राज्य स्तरीय रोवर मूट प्रतियोगिता में उच्च स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर   उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |



Share This