मंगलवार, 29 मार्च 2022

पोदार काॅलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता


नवलगढ़
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के अन्तर्गत संचालित पोदार महाविद्यालय में हिन्दी विभाग के तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

जिसका विषय - ‘‘समग्र व्यक्तित्त्व विकास हेतु आॅनलाइन शिक्षा  पारम्परिक षिक्षा का स्थान नहीं ले सकती’’ था। इसमें ग्यारह विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पक्ष में निशा  एवं विपक्ष में रूपल जाँगिड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक के रूप में प्रो. संदीप जाँगिड़, प्रो. मुकेश  कुमार सैनी,  प्रो. सुनील कुमार सैनी एवं प्रो. रचना रहे।

संयोजक डाॅ. अनिल कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया व विषय वस्तु को विस्तार से स्पष्ट किया।

आयोजन की अध्यक्षता उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को मुखर अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया। डाॅ. विनोद कुमार सैनी ने विषय को सामयिक और सार्थक बताया।

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार एवं निदेशक  श्री एम.डी. शानभाग ने इस उपलक्ष्य पर स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाइयाँ प्रेषित की।




Share This