मंगलवार, 29 मार्च 2022

पोदार काॅलेज के वाणिज्य संकाय के तत्वावधान में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन


नवलगढ़
-पोदार काॅलेज के वाणिज्य संकाय के तत्वावधान में विश्व  उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह के मुख्य अतिथ्य मंे हुआ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए व उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।

आयोजन की अध्यक्षता उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद सैनी ने की। उन्होंने विश्व  उपभोक्ता अधिकार दिवस के सामयिक महत्त्व को व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।

आयोजन के मुख्य वक्ता प्रो. संदीप जाँगिड़ थे। उन्होंने विष्व उपभोक्ता दिवस की सम्पूर्ण जानकारी व उसके उद्देष्य के बारे में बताया।

आयोजन का संचालन डाॅ. संजय सैनी ने किया। प्रो. शुभम शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, अधिशाषी निदेशक श्री एम.डी. शानभाग व सी.ई.ओ. श्री सुबेनाॅय तालुकदार ने कहा कि महाविद्यालय में इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे विद्यार्थियों के मनोबल में वृद्धि हो सके।


 



Share This