गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

पोदार काॅलेज में रिसर्च मैथेडोलाॅजी पर कार्यशाला




नवलगढ़
- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के अन्तर्गत संचालित पोदार काॅलेज के फिजिक्स डिपार्टमेंट में रिसर्च मैथेडोलाॅजी पर प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला  आयोजित हुई।

जिसमें डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों एवं प्रवक्ताओं के लिए रिसर्च कार्य बहुत आवश्यक  है। इस प्रकार के कार्य से सदैव कुछ न कुछ उन्हें सीखने को मिलता है। विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के अनुसंधान बहुत उपयोगी होते हैं। इसलिए उन्हें गुरूजनों के मार्ग दर्षन में इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से सीखने की प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से सीखने की कोषिष करते रहना चाहिए एवं रिसर्च कार्य करना चाहिए। इस आयोजन के वक्ता डाॅ. दाउलाल बोहरा, डाॅ. विवेक कुमार जैन एवं डाॅ. भूपेन्द्र सिंह राठौड़ थे। डाॅ. दाउलाल बोहरा ने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ ही अनुसंधान कार्यो के प्रति रूचि रखनी चाहिए और गुरूजनों के मार्ग दर्षन में ज्ञानार्जन करते रहना चाहिए।

डाॅ. विवेक जैन ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए शोध लेखन की विशेषताओं  और उसकी उपयोगिता के बारे में स्पष्ट किया। विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक सुनते हुए अपनी शंकाओं का निस्तारण भी किया।

डाॅ. भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने नैनो टेक्नोलाॅजी के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को बताते हुए उसकी पर्याप्त जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार सैनी ने स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को रिसर्च तर्क के प्रति समर्पित और एकाग्र होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार, ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार, निदेशक  श्री एम.डी. शानभाग एवं सी.ई.ओ. सुबेनाॅय तालुकदार ने स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थी को सफल कार्यषाला के लिए बधाईयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।




Share This